Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक
20-Sep-2023 04:07 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: राज्यों की विधानसभाओं और संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिल मंगलवार को लोकसभा में पेश हुआ। जिसका नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम दिया गया। इस बिल को 19 सितंबर को लोकसभा में पेश किया गया है। जिस पर आज लोकसभा में चर्चा हो रही है। लोकसभा से पास होने का बाद राज्यसभा में इस बिल को पेश किया जाएगा। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पेश होने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है।
बता दें कि महिला आरक्षण बिल 27 साल से लटका पड़ा था। 1996 में इसे पहली बार लाया गया और 2010 में यूपीए सरकार के समय यह बिल राज्यसभा से पास भी हो गया था लेकिन लोकसभा में इसे पेश नहीं किया गया। मंगलवार को लोकसभा में इसे पेश किया गया जिसके बाद आज इस पर चर्चा हो रही है ।दरअसल बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बुधवार को पटना पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक फैसला है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है।
वही ललन सिंह का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि यह जो बिल आया है वह चुनावी जुमलेबाजी हैं इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वाभाविक है कि जनता दल यूनाइटेड जुमला ही करते रही है। इसलिए तो 18 साल से बिहार बेरोजगार है। बिहार की अस्मिता समाप्त हो गयी है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बर्बाद हो रहा है इसलिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ऐसा लगता होगा। आरक्षण पर आरक्षण के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि आदिवासी समाज को और दलित समाज को इसमें आरक्षण की व्यवस्था है। इसमें दिक्कत कहां है इसमें तो इसका प्रावधान भी है।
पटना से बिट्टू की रिपोर्ट