अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Oct-2020 06:49 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव में युवा वोटरों को अपने साथ जोड़ने की मुहिम में जुटे महागठबंधन की रणनीति अब खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की जो दूसरी लिस्ट फाइनल की है उसमें नालंदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नाम बेहद चौंकाने वाला है। पार्टी ने नीतीश कुमार के गृह जिले में उनके सबसे करीबी मंत्री के खिलाफ बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को उम्मीदवार बनाया है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल नालंदा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
नालंदा विधानसभा सीट पर श्रवण कुमार के खिलाफ गुंजन पटेल को कैंडिडेट बनाकर राहुल गांधी ने यूथ कार्ड खेल दिया है। श्रवण कुमार का राजनीतिक अनुभव बेहद लंबा रहा है लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को मैदान में उतारना कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। आपको बता दें कि नालंदा नीतीश कुमार का गृह जिला है और श्रवण कुमार इस सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। हालांकि पिछली बार उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार से कड़ा मुकाबला झेलना पड़ा था। श्रवण कुमार 2015 के विधानसभा चुनाव में तकरीबन ढाई हजार वोटों से जीते थे। वह 1995 से इस सीट पर जीत हासिल करते रहे हैं।
उधर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल को नालंदा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के अंदर युवाओं में उत्साह भर गया है। गुंजन पटेल ने कहा है कि राहुल गांधी ने उन पर भरोसा किया है और वह नालंदा में चौंकाने वाला परिणाम देंगे गुंजन पटेल 16 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।