बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
03-Nov-2023 03:08 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां डकैतों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बैंक कर्मी के घर में घुसे डकैतों ने परिवार के लोगों को गन प्वाइंट पर ले लिया और 10 लाख के आभूषण समेत लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।
दरअसल, बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा विस्क़ुरवा गांव में बीती रात 10 से भी अधिक की संख्या में डकैत बैंक प्रबंधक के घर मे घुस गए और परिवार के लोगों को बंधक बनाकर करीब 8 से 10 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की है। बदमाशों ने बैंक मैनेजर औप उसके परिवार के लोगों को धमकी दी कि अगर पुलिस को खबर की तो उनकी बेटी की हत्या कर दी जाएगी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी नुरुल हक बिहार थाना की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले के छानबीन की। बता दें कि पीड़ित रामचंद्र प्रसाद बेगूसराय में एसबीआई बैंक में मैनेजर हैं। वारदात के वक्त वे बेगूसराय में थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वो अपने गांव पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।