ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश के मंत्री ने कुशवाह से किया सवाल, कहा ... झुनझुना से खेलने...

नीतीश के मंत्री ने कुशवाह से किया सवाल, कहा ... झुनझुना से खेलने की नहीं थी उम्र, उसी समय क्यों नहीं दिया इस्तीफा

02-Feb-2023 07:58 AM

By First Bihar

PATNA : जेडीयू के अंदर जो सियासी घमासान मचा हुआ है वह कम होता नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अपने हिस्सेदारी की बात कर रहे हैं और कह रहे हैं मुझे दिया है क्या गया सिर्फ झुनझुना तो वहीं दूसरी तरफ उनके इस बयान को लेकर सरकार के मंत्री और नीतीश के करीबी नेताओं का कहना है कि अगर इतना कुछ मिलने के बाद भी उन्हें झुनझुना लग रहा है तो फिर उन्हें ही बताना चाहिए अब क्या शोख पाल रखें हैं।


बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर उनको मिला पद झुनझुना है तो इस देश में ऐसा कौन सा पद है जो उनके लायक है, जो वह चाहते हैं। उनको जेडीयू में काफी हिस्सेदारी मिली है। इतना ही नहीं बराबरी का दर्जा और सम्मान भी मिला है।


इतना ही नहीं श्रवण कुमार ने कहा कि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन का ही पद है। इसके बावजूद उनका यह कहना है कि उन्हें झुनझुना मिला है तो फिर उन्हें ही बताना चाहिए कि अब देश में ऐसा कौन सा पद है जो उन्हें झुनझुना ना लगता हो। इस सम्मान के बाद भी यदि कोई व्यक्ति उपेक्षित है, तो जो लोग शुरू से इस पार्टी में कार्य कर रहे हैं उन नेताओं को उनके हिसाब से कितना सम्मान चाहिए यह उनको ही बताना चाहिए।


इसके अलावा लघु संसाधन मंत्री जयंत राज ने कहा कि, जब उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में आए तो उन्होंने पार्टी को कमजोर करने का काम किया। यदि उनको झुनझुना पकड़ा गया था तो तुरंत छोड़ देते, अब तो उनकी उम्र भी झुनझुना पकड़ने की नहीं थी, इतने दिन बाद अब क्या हुआ? अति महत्वकांक्षी गढ़पाले हो तो वही बता सकते हैं।