बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली
26-May-2021 04:05 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की रफ्तार भले ही कम हो रही हो लेकिन सियासत कम होती नजर नहीं आ रही. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से नीतीश कुमार याद किया है. दरअसल नीतीश कुमार को इस बार लालू यादव आइना दिखा रहे हैं.
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने थोड़ी देर पहले एक ट्वीट किया है इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि "नीतीश कुमार आईना तो देखिए। हमारे द्वारा निर्मित हज़ारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बंद करा क्या मिला? खुद नया बना पाए नहीं लेकिन पूर्व निर्मित कबाड़ ज़रूर दिए.....का मिला??"
दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कैमूर के स्वास्थ्य उपकेंद्र की तस्वीरें साझा करते हुए या बात ट्विटर पर लिखी है. आरजेडी कैमूर की तरफ से उसके ट्विटर हैंडल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बिलासपुर जो रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. उसकी जर्जर स्थिति को लेकर एक ट्वीट किया गया था.
इस ट्वीट में स्वास्थ्य उप केंद्र की बदहाल स्थिति साफ नजर आती है. क्योंकि कई तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की गई हैं. आरजेडी के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है. यह कोई पशुओं को बांधने वाला पुराना घर यहां खंडहर नहीं है. बल्कि कैमूर जिले का एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है. यह जर्जर भवन नीतीश कुमार और भाजपा के द्वारा किए गए छतिग्रस्त स्वास्थ्य व्यवस्था की मिसाल पेश कर रहा है और लालू यादव ने इस ट्वीट को री ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार को आईना देखने की सलाह दे डाली है.