अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Oct-2020 07:12 AM
PATNA: नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आमदा बीजेपी ने अपने 6 और पूर्व मौजूद विधायक-विधान पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया है. इनमें मौजूदा विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा और व्यासदेव प्रसाद के नाम भी शामिल हैं. बीजेपी ने अब तक अपने 27 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है.
इन 6 नेताओं का हुआ निलंबन
बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बागी गतिविधियों के लिए सोमवार की रात 6 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया. ये सभी विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है.
1. शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, विधायक, अमनौर, सारण
2. व्यास देव प्रसाद, विधायक, सिवान
3. तारकेश्वर सिंह, पूर्व विधायक, छपरा
4. रामदेव महतो, पूर्व विधायक, मधुबनी
5. मनोज सिंह, पूर्व विधान पार्षद, रघुनाथपुर, सीवान
6. ललन कुमार, पूर्व विधायक, तेघड़ा, बेगूसराय
बीजेपी से निकाले गये शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा सारण के अमनौर से विधायक हैं. पिछले चुनाव में महागठबंधन की लहर होने के बावजूद उन्होंने जेडीयू के कृष्ण कुमार मंटू को हराया था. कृष्ण कुमार मंटू नीतीश कुमार के खास माने जाते हैं. बीजेपी ने इस दफे कृष्ण कुमार मंटू को रातो रात पार्टी में शामिल कराया और चोकर बाबा का टिकट काट कर मंटू को सिम्बल दे दिया. चोकर बाबा पैराशूट से लैंड करने वाले उम्मीदवार का विरोध कर रहे हैं. उधर सिवान के विधायक व्यासदेव प्रसाद को इस दफे बेटिकट कर ओम प्रकाश यादव को सिवान से टिकट दिया गया है. व्यासदेव प्रसाद भी पार्टी के उम्मीदवार का विरोध कर रहे हैं.
अब तक 27
पार्टी ने ये कार्रवाई दूसरे चरण की सीटों को लेकर की है. दो चरणों के चुनाव में बीजेपी ने अब तक 27 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. तीसरे चरण के चुनाव वाले इलाकों में नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद बीजेपी और कार्रवाई कर सकती है. इसके बाद फेहरिस्त और लंबी हो सकती है.