Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
14-Nov-2023 01:08 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ छठ पूजा के बाद देश की राजधानी दिल्ली जाएंगे और महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे नीतीश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। जीतनराम मांझी मंगलवार को पटना हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर स्मारक पर मौन धरना देने पहुंचे थे। मगर प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद उनका धरना स्थगित हो गया।
जीतन राम मांझी ने कहा कि - मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के बारे में अपशब्द और शर्मनाक बातें कहीं। मुझ जैसे दलित नेता, जो नीतीश से उम्र में बड़ा है, राजनीतिक जीवन भी लंबा है, उसका अपमान किया। विधानसभा में चुने हुए सभी छोटे-बड़े सदस्य माननीय होते हैं, उनका आदर करना चाहिए। मगर नीतीश कुमार ने उनसे तू-तड़ाक और कहा कि कोई अक्ल नहीं है।
हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर हमारे भगवान हैं। हम उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके मौन धारण करना चाहते थे। मगर इसकी इजाजत नहीं दी गई। विधानसभा में बोलने नहीं दिया जाता, लेकिन यहां पर भी उन्हें माल्यार्पण से रोका जा रहा है। नीतीश ने सिर्फ जीतनराम मांझी का नहीं, बल्कि बिहार और देश के सभी दलितों का अपमान किया। एक राज्य का सीएम जो 13 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके मुंह से जो बातें आईं, वह विचारणीय है।
उधर, खुद के सीएम बनाने को लेकर कहा कि नीतीश पर हमला बोलते हुए मांझी ने कहा कि वे खुद से कहां सीएम बने हुए हैं। उन्हें पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाया था। पाला बदलकर महागठबंधन में गए तो अभी आरजेडी की मेहरबानी से सीएम बने हुए हैं। भगवान उनको सद्बुद्धि दे।