अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Feb-2023 05:10 PM
By First Bihar
SASARAM: समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सासाराम पहुंचे थे। उनके काफिले को लेकर सासाराम-आरा मार्ग पर वाहनों को करीब एक घंटे से अधिक समय तक रोके रखा गया। सासाराम के मोकर के पास गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया गया। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियां फंसी रही। बड़ी बात यह रही कि इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसा रहा। एम्बुलेंस एक ब्रेन हेमरेज की महिला मरीज को लेकर जा रही थी लेकिन वो घंटो जाम में फंसी रही। लेकिन किसी ने एम्बुलेंस को निकालने की जहमत नहीं उठाई।
बता दें कि नोखा से सासाराम एक मरीज को लेकर एंबुलेंस जा रही थी। जिसे मोकर गांव के पास रोक दिया गया। मरीज की हालत गंभीर थी। कई घंटे तक मरीज को लेकर एम्बुलेंस जाम में फंसी रही। जिसके कारण मरीज की हालत और बिगड़ने लगी। मरीज को देख परिजन भी परेशान हो गये। एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, लेकिन किसी अधिकारी या पुलिसकर्मी ने उसे निकालने की कोशिश नहीं की।
लगातार एंबुलेंस के सायरन को बजता देख स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को निकालने की कोशिश की। लेकिन एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया गया। बाद में जब सीएम का काफिला गुजरा तब एंबुलेंस को जाने दिया गया। जिस कारण मरीज की जान खतरे में पड़ी रही। बता दें कि प्रधानमंत्री के काफिला को रोक कर भी एंबुलेंस को पार कराया जाता है लेकिन सासाराम में अधिकारियों की मनमानी के कारण एक एम्बुलेंस कई घंटे तक जाम में फंसा रहा और इस दौरान मरीज की जान पर खतरा बना रहा।