Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
29-Aug-2020 04:50 PM
NEW DELHI: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के दोनों राजनीतिक खेमों एनडीए और महागठबंधन में घमासान रहा है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी महागठबंधन में घमासान की वजह रहे हैं जबकि लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की वजह से एनडीए में कलह सुलगी रही है। जीतन राम मांझी महागठबंधन छोड़ चुके हैं और एनडीए में चिराग पासवान को लेकर सस्पेंस बरकरार है। अब एनडीए सीटों की खींचतान की वजह से भी कलह सुलगने के आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल बीजेपी सांसद सुशील सिंह के एक बयान ने बवाल बढ़ा दिया है।
उन्होंने कहा है कि बीजेपी के पास पीएम मोदी जैसा चेहरा है जिसे चुनाव में जीत की गारंटी मानी जाती है ऐसे में बीजेपी को जेडीयू से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद जेडीयू और बीजेपी के बीच तनाव बढ़ सकता है। साथ हीं बयान के बाद यह सवाल भी वाजिब हो गया है कि क्या बीजेपी की रणनीति 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी मोदी के चेहरे और काम के नाम पर वोट मांगने की है?
सवाल यह भी है कि क्या बीजेपी भी यह मानती है कि नीतीश कुमार को लेकर बिहार की एक बड़ी आबादी में नाराजगी है और इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता इसलिए उस नाराजगी और उसके नुकसान से बचने के लिए पीएम मोदी के चेहरे को ढाल बनाने की तैयारी है? आमतौर पर विधानसभा के चुनाव में पैमाना राज्य सरकार की सफलता और विफलता होता है। स्थानीय मुद्दे चुनाव में जीत हार तय करते हैं और सबसे दिलचस्प बात यह है कि कल हीं सीएम नीतीश कुमार ने आमलोगों से अपील की है कि आप मेरे काम को याद रखिए और उसके आधार पर वोट कीजिए लेकिन जेडीयू की सहयोगी बीजेपी के सांसद पीएम मोदी के नाम और काम पर वोट देने की बात कर रहे हैं.