विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
10-Jan-2020 07:57 AM
PATNA: नीतीश कुमार के बहुप्रचारित मानव श्रृंखला के लिए सरकारी स्कूलों को खोलने के फरमान के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. नियोजित शिक्षक संघ और छात्र संगठन AISF की ओर से दायर याचिका में सरकार के फरमान को संविधान के खिलाफ बताते हुए उस पर रोक लगाने की गुहार लगायी गयी है.
पटना हाईकोर्ट में याचिका
मानव श्रृंखला के लिए सरकारी स्कूलों को रविवार के दिन भी खुला रखने के सरकारी आदेश के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी है. ये याचिका AISF के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत पंडित और नियोजित शिक्षक संघ के नेता कौशल कुमार सिंह की ओर से दायर की गयी है.
याचिका दायर करने वालों के वकील दीनू कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट से राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाने की गुहार लगायी गयी है. दीनू कुमार के मुताबिक राज्य सरकार ने 3 जनवरी को आदेश निकाल कर 19 जनवरी को सूबे के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है. सरकार ने सभी शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं को मानव श्रृंखला में शामिल होने का आदेश भी जारी किया है.
वकील दीनू कुमार के मुताबिक राज्य सरकार का आदेश संविधान की धारा 21 का खुला उल्लंघन है. ये पटना हाईकोर्ट के 16 जनवरी 2018 और 6 अगस्त 2018 के आदेश का भी सीधा उल्लंघन है. दोनों आदेशों में हाईकोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं कर सकती. याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि राज्य सरकार जनता के पैसे का दुरूपयोग भी कर रही है. सरकार ने मानव श्रृंखला बनाने के लिए 19 करोड़ रूपये खर्च करने की मंजूरी दी है.