ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम

नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट नल-जल-योजना का हाल देखिये, लोगों को पानी की बूंद तक नसीब नहीं

14-Jun-2024 10:18 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ड्रीम प्रोजेक्ट नल-जल योजना का हाल बिहार में क्या है यह किसी से छिपी हुई नहीं है। यह योजना पटना सहित तमाम जिलों में नाकाम साबित हो रही है। हाल ही में राजधानी पटना के वार्ड 26 की जनता ने इस समस्या को लेकर सड़क पर उतरे थे और स्थानीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आलम यह है कि ग्रामीण इलाके में लोगों को पानी की बूंद तक नसीब नहीं हो रही है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों सभी जिलों के डीएम को पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। लेकिन सरकारी व्यवस्था ऐसी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना भी धरातल पर फेल है।


पूर्वी चंपारण के सुगौली में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हीट वेव का कहर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। तो वही इस परेशानी को झेल रहे लोगों के सामने पेयजल की समस्या भी सामने आ खड़ी है। नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह लोगों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। ज्यादातर जगह के नल की टोंटी टूटी पड़ी है। चापाकल सुख गए है। कहीं चापाकल की हैंडिल गायब हो गये है तो कहीं चापाकल का हेड हीं गायब है। कुल मिलाकर अरबों रुपये की खर्च की गई मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना को भी भ्रष्टाचार का ग्रहण लग चुका है। शहर के मात्र दो-तीन वार्डों में पानी मिल पा रहा है। बाकी सभी जगह पाइप बिल्कुल सूखा हुआ है।


 ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन पांच वर्ष पूर्व पानी टंकी,पाइप लाइन और नल लगाने का काम कराया गया लेकिन आज तक लोगो को नल में जल नसीब नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि काम बिल्कुल घटिया हुआ है। घटिया सामान का इस्तेमाल किया गया है। सरकारी रुपये की बंदरबांट की गई है। जब कभी नल चालू किया गया तो लोगों के घरों तक पानी पहुंचने के बजाय सड़कों पर पानी बहने लगा। सभी पाइप टूट गए है। टंकी गिर गया है। 


इस भीषण गर्मी में सरकार के द्वारा पेयजल की सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की बात कही जा रही है लेकिन धरातल पर कुछ भी ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। ठंडा पानी पीने के लिए लोग तरस रहे हैं। लोगों को पानी मिलना सिर्फ सपने जैसा बनकर रह गया है। इस परिस्थिति में लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं आने-जाने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


बिहार सरकार लाख दावे कर लें लेकिन यह योजना सिर्फ कागजों पर हीं दिखाई दे रहा है,धरातल पर टांय-टांय फीस है‌। सरकारी चापाकलों की बात की जाये तो लगभग सभी खराब पड़े हैं,पर विभाग द्वारा उनको आज तक ठीक नहीं कराया गया। मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय योजना सिर्फ नाम का रह गया है। योजना का लाभ लोगों को आज तक नहीं मिल पाया है। वहीं इस भीषण गर्मी में विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में पेयजल की कोई उचित व्यवस्था नही की गई है।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट..

news image

news image

news image

news image

news image