मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
08-May-2023 11:16 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लगभग 3 सप्ताह बाद फिर से जनता दरबार में मौजूद है। यहां वह कई विभागों से जुड़ी हुई शिकायतों को सुनकर उसका निपटारा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला जब एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने फरियाद सुनाते हुए कहा कि, जब मैं अपने मामले की शिकायत लालू से किया तो उन्होंने मेरे ऊपर थप्पड़ चला दिया। जिसे सुनकर सीएम नीतीश भी पहले अचंभित रह गया फिर मामले को समझ कर मुस्कुराने लगे।
दरअसल, सीएम नीतीश के जनता दरबार में शिक्षा विभाग से जुड़ी शिकायत लेकर एक एसिटेंट प्रोफेसर पहुंचा। उसने कहा कि वो 26 मार्च 2021 को अपना क्लास ले रहा था। उस दिन कुछ संगठनों द्वारा बिहार बंद बुलाया गया था। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के तरफ से किसी तरह की छुट्टी का कोई आदेश नहीं दिया गया था। तभी 12:00 बजे दोपहर में एक दल विशेष के स्टूडेंट विंग के 20 से 25 लड़के आए और मेरे ऊपर चीखने चिल्लाने लगे कि आप कैसे क्लास चला रहे हैं। मैं अपनी बात रखी रहा था तब तक एक लड़के लालू यादव ने मेरे ऊपर थप्पड़ चला दिया और उसके पीछे खड़े चंदन यादव ने भी मेरी पिटाई कर डाली। जिसके बाद मैंने थाने में जाकर f.i.r. करवाया तो उन्होंने मुझे झूठ था एससी एसटी केस में फंसा दिया। और मेरे f.i.r. पर अभी तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।
वहीं, प्रोफेसर की बातों को सुनकर सीएम नीतीश कुमार ने गृह विभाग के सचिव को फोन लगाने का आदेश दिया और कहा कि, जरा देख लीजिए एक लड़का आया है बांका से f.i.r. करने के बावजूद अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। बिहार बंद के दौरान इसके साथ गलत बर्ताव किया गया था। उसको तुरंत देख लीजिए और फिर बताइए।