ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / नीतीश के बयान पर शाहनवाज का तीखा जवाब, कहा - PM बनने का...

नीतीश के बयान पर शाहनवाज का तीखा जवाब, कहा - PM बनने का सपना देख रहे नीतीश, इसलिए हमारे साथ तोड़ा नाता

02-Nov-2022 04:31 PM

PATNA  : भाजपा के नेता और बिहार सरकार में मंत्री रहे शाहनवाज हुसैन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राजद नेता तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने वाले बयान को लेकर जोरदार पलटवार किया है। भाजपा नेता ने कहा है कि नीतीश कुमार की यह मंशा उसी समय साफ़ हो गई थी जब उन्होंने हमारे साथ अपना गठबंधन थोड़ राजद ने साथ नाता जोड़ा था। आरजेडी  के कई नेताओं ने पहले ही ये बात कही है की नीतीश कुमार केंद्रीय राजनीति में आकर पीएम  बनने का ख्वाब देख रहे हैं। 


भाजपा नेता ने कहा कि हमारे और उनके बीच कहीं कोई किन्तु परन्तु नहीं थी, इसके बाबजूद उन्होंने अपना नाता थोड़ लिया और सरकार गिरा दी। अब तो वैसे भी राजद और उनके पहले गठबंधन की सबसे बड़ी संख्या है। जेडीयू की ज़रूरत ही नहीं है. ऐसे में उनके ऊपर दबाव तो बनेगा ही। इसके साथ ही हुसैन ने मांझी के कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने वाले बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनका बयान कांट्रडिक्ट्री है। मंगलवार को ही जीतन राम मांझी ने महागठबंधन में कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की बात कही थी। इसके अलावा तेजस्वी को आगे बढ़ाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की थी। 


इसके आलावा बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज दोनों भाजपा जीत रही है। मोकामा सीट पर कमल का निशान खिलेगा। इन सबसे बीजेपी की राह आसान हो गई है।  अब हमारा मिशन 2024 में मिशन 40 है, अब तो चिराग़ भी साथ हैं हमारे। हमारे क्रैक्स खत्म हैं।