Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
08-Nov-2023 06:31 PM
By First Bihar
MADHUBANI: शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रजनन दर वाले बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है। जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के बयान को लेकर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने सदन में जिस भाषा का इस्तेमाल किया उससे गांव-घर में उनकी थू-थू हो रही है।
दरअसल, प्रशांत किशोर की पदयात्रा का कारवां इन दिनों मधुबनी में है। बुधवार को फुलपरास के सिसवार दुर्गा मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए पीके ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण वाले आपत्तिजनक बयान पर कहा कि पिछले कई महीनों से नीतीश कुमार बोलना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ और जाते हैं। उन्होंने सदन में जो बात कही, स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने सदन में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया होगा।
पीके ने कहा कि नीतीश कुमार का बयान उनकी मनोस्थिति और मनोदशा को दर्शाता है। नीतीश कुमार को समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या बोल रहे हैं, उनके बयान से देश और बिहार की जनता हंस रही है। नीतीश कुमार की राजनीति का अंतिम दौर चल रहा है। नीतीश कुमार की हर गांव-घर में थू-थू हो रही है। नीतीश कुमार को उनके दरबारी बता रहें है कि वह बहुत अच्छा कर रहे हैं।