Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन
27-Oct-2022 06:38 PM
PATNA: मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव का प्रचार जारी है। पेट और पैर में चोट लगने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि अभी तो हमको चोट लगी हुई है। वह ठीक हो जायेगा तब न कुछ सोचेंगे। वहीं अब तेजस्वी यादव ने भी मोकामा जाने से इनकार कर दिया है। वे कल शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए गोपालगंज जाएंगे।
दिल्ली से पटना लौटने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चोट लगी है यह बात सभी को पता है। खुद उनसे हमारी बात हुई है। जेडीयू के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देशित किया है। जिसके अनुसार जेडीयू नेता काम कर रहे हैं। खुद जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह बीते बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए मोकामा गये हुए थे। जेडीयू के कई नेता भी चुनाव प्रचार के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र में जा रहे हैं।
तेजस्वी ने कहा कि फिजिकली जो चोट मुख्यमंत्री जी को लगी है उसका भी ध्यान रखना है। हालांकि तेजस्वी यादव ने बताया कि वे कल शुक्रवार को गोपालगंज जा रहे हैं। जहां वे अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे। तेजस्वी यादव से मीडिया ने पूछा कि क्या वे मोकामा भी जाएंगे तो इस सवाल को टालते हुए वे आगे बढ़ गये। हालांकि जाते-जाते इतना जरूर बोल गये कि आपलोग कितना बार टेस्ट लेते हैं हमलोग का..
वहीं भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश, छत्रपति शिवाजी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाए जाने की मांग पर तेजस्वी ने कहा कि कौन किस मामले में बोल रहा है बोलते रहने दीजिए लेकिन राजनीति असल मुद्दे पर होनी चाहिए। असल मुद्दा क्या है यह मालूम होनी चाहिए। गरीबी, भष्टाचार, बेरोजगारी, किसान और मजदूर का मामला, गरीबी, देश की आर्थिक स्थिति के मुद्दे पर नेताओं को बातचीत करनी चाहिए।