Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द
11-Feb-2021 08:41 AM
PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के विरोधी भले ही उनके ऊपर या आरोप लगाते रहे हो कि नीतीश संघ के शरण में चले गए है. जेडीयू के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद लगातार उस पर तंज कसा जाता रहा हो लेकिन संघ ने अब जिस रास्ते पर चलने का फैसला किया है वह बता रहा है कि आरएसएस भी नीतीश कुमार के एजेंडे को अपना रहा है.
संघ प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों बिहार दौरे पर हैं. बुधवार को उन्होंने संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ पटना में बैठक की. पहले सत्र में संघ प्रमुख ने दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की जबकि दूसरे सत्र में संघ की प्रेरणा से चलने वाले गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई. इसी दौरान संघ प्रमुख ने पर्यावरण संरक्षण और उसकी उपयोगिता को लेकर लंबी चर्चा की. जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने पर जोर एवं केवल एक बार इस्तेमाल में लाए जाने वाले प्लास्टिक के उपयोग को छोड़ने का आह्वान संघ प्रमुख ने किया. संघ प्रमुख ने कहा कि हम अपने घरों में हरियाली बढ़ाने के लिए नियमित विचार करें छोटे-छोटे गमलों में पौधे लगाएं. आसपास के पौधों और वृक्षों को बचाने के लिए ध्यान दें यह हमारा कर्तव्य है.
दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही राज्य में जल जीवन हरियाली मिशन की शुरुआत कर चुके हैं. पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को लेकर नीतीश कुमार अपनी नीति के जरिए देशभर में चर्चा हासिल कर चुके हैं और अब संघ भी लगातार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ा है. संघ प्रमुख ने पर्यावरण संरक्षण के अलावा बुधवार को जिस मुद्दों पर चर्चा की उसमें कुटुंब प्रबोधन सामाजिक समरसता सामाजिक सद्भाव गांव के विकास को विकास के संवर्धन को लेकर भी कार्यकर्ताओं से बातचीत शामिल है. प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में 5 जन एवं ऑर्गेनाइजर के राम मंदिर से संबंधित विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया. क्षेत्रीय स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर , संघ के उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक के देवव्रत वाहन क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर क्षेत्र कार्यवाह मोहन सिंह और क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद भी मौजूद रहे.