चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
26-Feb-2020 04:14 PM
PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए कई नयी योजनाओं का एलान किया है। सदन में बोलते हुए सीएम ने कहा कि पर्यावरण को लेकर सरकार गंभीर है। जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत सरकार स्कूलों में हर मंगलवार को इस पर चर्चा करवाएगी।
सीएम नीतीश कुमार ने सदन में जल-जीवन-हरियाली अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान उन्होनें कई स्कूलों का दौरा किया तो इस दौरान बच्चों की प्रतिभा को देखा। बच्चों की बनायी तस्वीरें देखी जिसमें उन्होनें तरह-तरह की चित्रकारी की थी। खासकर बच्चों ने पर्यावरण पर जो तस्वीरें बनायी थी उससे पता चलता था कि वे पर्यावरण के प्रति कितने गंभीर हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि वे बच्चों को इस विषय पर जागरुक करने के लिए हर महीने के पहले मंगलवार को स्कूलों में पर्यावरण पर चर्चा आयोजित करेंगे। इस दौरान बच्चों के बीच पर्यावरण पर निंबध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि किसानों के लिए भी सरकार चिंतित है। सीएम ने बताया कि बिहार का बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी थी उसके बाद उन्होनें मुझसे इस मसले पर विचार किया । इसके बाद मैनें तत्काल किसान प्रतिनिधियों से बातचीत कर किसानों की आमदनी बढ़ाने पर चर्चा की है और सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य औद्यौगिक नीतिमें संशोधन किया जाएगा। सरकार कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना तैयार करेगी।