ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / नीतीश जी, आप भी मास्क लगा कर निकलिए, केवल विपक्ष के लिए एडवायजरी...

नीतीश जी, आप भी मास्क लगा कर निकलिए, केवल विपक्ष के लिए एडवायजरी जारी मत कीजिए : जगदानंद

15-Mar-2020 01:03 PM

PATNA : कोरोना को लेकर जारी एडवाजरी के बाद भी बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के पांच जिलों के बीजेपी कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक ने बिहार की राजनीति गरमा दी है। कल तेजस्वी यादव  ने सीएम नीतीश कुमार से स्वास्थ्य मंत्री के बर्खास्तगी की मांग कर दी थी आज आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होनें कहा कि केवल विपक्ष के लिए एडवायजरी मत जारी कीजिए आप भी मास्क लगा कर चलिए।


जगदानंद सिंह ने बिहार सरकार की जारी एडवायजरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ये  विपक्ष के लिए ही जारी किया गया है। हमने सरकार के आदेशों का सम्मान करते हुए और जनता के हित में राजगीर का प्रशिक्षण शिविर रद्द कर दिया लेकिन सरकार के मंत्री ही वो भी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ही सरकार के एडवायजरी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इतना ही खुद नीतीश कुमार भी बगहा सामाजिक कार्यक्रम में सम्मलित होने गये जहां उन्होनें सुरक्षा के लिए मास्क तक भी लगाना जरूरी नहीं समझा। उन्होनें कहा कि सरकार की जारी एडवायजरी  ही अधूरी है। लोग भी जानते हैं कि इस वायरस से बचाव के लिए सावधानी और सफाई जरूरी है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार जी बताए जो लोग हजारों की संख्या में रेलवे प्लेटफार्मों पर मौजूद है सैकड़ों की संख्या में एयरपोर्ट पर हैं। बाजारों मे हजारों लोग रोज निकल रहे थे तो ऐसे में सरकार उनके लिए क्या कर रही है। बिहार लगभग 12 करोड़ की आबादी वाला राज्य है। ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग हैं।सड़कों पर उतरेंगे नहीं तो  कमाएंगे क्या और खाएंगे क्या ? सरकार अगर उन्हें घर से निकलने को मना करती है तो उनकी रोजी-रोटी का इंतजाम करेगी क्या ? क्या नीतीश जी बाजार में खुली दुकानों को बंद करवाएंगे। जगदानंद सिंह ने कहा कि सरकार आधे-अधूरे मन से सरकार कोरोना वायरस से निपट रही है इससे नहीं चलेगा।