अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Oct-2020 01:02 PM
PATNA :अपने पिता को खोने का गम झेल रहे चिराग पासवान लगातार और बार-बार यह बात दोहरा रहे हैं कि वह किसी भी हाल में नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री फिर से बनता नहीं देखना चाहते. चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और जेडीयू के बजाय बीजेपी और एलजेपी के विकल्प पर सहमति जताई है.
चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान का श्राद्ध कर्म करने के बाद 21 अक्टूबर से चुनावी दौरे पर निकलेंगे. उनके चुनावी मिशन का नाम होगा नितीश इंपॉसिबल. चिराग पासवान ने आज एक बार फिर से जो ट्वीट किया है वह बताता है कि नीतीश के लिए उनके मन में कितना गुस्सा है.
चिराग पासवान ने शुक्रवार को अपने पिता कए वीडियो ट्वीट किया है. रामविलास पासवान ने संसद में एक कविता कही थी, चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा कि 'ज़ुल्म करो मत
ज़ुल्म सहो मत ।
जीना है तो मरना सीखो
कदम पर लड़ना सिखों।।।
वो लड़ रहे हैं हमपर राज करने के लिए
हम लड़ रहे हैं खुद पर नाज़ करने के लिए।'
इसके बाद चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार से अब लड़ने का समय आ गया है. मैं बिहार को और बर्बाद होते नहीं देख जा सकता. नीतीश कुमार के नेतृत्व को मैं नहीं स्वीकार कर सकता.राज करने के लिए फैसला करना होता तो नीतीश के साथ रहता, लेकिन खुद को माफ़ नहीं कर पाता. बिहार को संवारना है और फिर बिहार पर नाज़ करना है.नीतीश कुमार असम्भव.