ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

Home / news / बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली का सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ, राज्यकर्मियों...

बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली का सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ, राज्यकर्मियों को होगा फायदा

26-Jun-2019 12:27 PM

By 2

PATNA : बिहार में राज्य कर्मियों को अब नियुक्ति संबंधी मामलों से लेकर वेतन, प्रमोशन और पेंशन तक की प्रक्रिया में समस्याओं का सामना नहीं करना होगा। राज्य सरकार ने बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली का शुभारंभ किया है। इस प्रणाली के क्रियान्वयन की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दी है। इसने सिस्टम के लागू होने के बाद राज्य सरकार के नियमित सेवाकर्मी और सेवानिवृत्त कर्मी अपनी नियुक्ति, सेवा संपुष्टि, वेतन भुगतान, वेतन वृद्धि, प्रोन्नति, एसीपी, एमएसीपी, वरीयता निर्धारण, छुट्टियों, भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पेंशन, उपादान, ग्रुप बीमा, यूटिलाइज एंड लीव एनकैशमेंट और जीपीएफ आदि के भुगतान से संबंधित मामलों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। हालांकि इस प्रणाली में उन शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा जिससे जुड़े मामले किसी भी न्यायालय में लंबित हैं। अनुशासनिक और विभागीय कार्यवाही स्थानांतरण पदस्थापन प्रतिनियुक्ति से जुड़ी शिकायतों पर भी विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही साथ इसमें प्रणाली के अधीन आने वाली किसी भी शिकायत को सूचना का अधिकार अधिनियम के दायरे से बाहर रखा गया है।