ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / संघ के पदाधिकारियों की 'कुंडली' जुटा रही नीतीश सरकार, स्पेशल ब्रांच को दिया...

संघ के पदाधिकारियों की 'कुंडली' जुटा रही नीतीश सरकार, स्पेशल ब्रांच को दिया टास्क

17-Jul-2019 09:21 PM

By 3

PATNA : बिहार की नीतीश सरकार में भले ही बीजेपी शामिल हो लेकिन बावजूद इसके सरकार की नजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके सहयोगी संगठनों के नेताओं पर टेढ़ी ही दिख रही है। नीतीश सरकार ने बिहार में आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों की कुंडली निकलवाने का काम शुरू कर कर दिया है। स्पेशल ब्रांच को इसका जिम्मा सौंपा गया है। दरअसल खबरों के मुताबिक पटना स्पेशल ब्रांच के एसपी ने अपने अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि आरएसएस और उसके सहयोगी संगठन जैसे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण समिति, हिंदू राष्ट्र सेना, धर्म जागरण समन्वय समिति, राष्ट्रीय सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, शिक्षा भारती, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय रेलवे संघ, शिक्षक महासंघ और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जैसे 19 संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों का पूरा डिटेल विभाग को उपलब्ध करायें। सूत्रों के मुताबिक के स्पेशल ब्रांच के एसपी ने अपने आदेश में इससे अति आवश्यक बताते हुए संघ और उसके अन्य सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों का पूरा पता, फोन नंबर और व्यवसाय का डिटेल मांगा है। स्पेशल ब्रांच के इस आदेश के बाद यह सवाल खड़ा होना लाजमी है कि आखिर नीतीश सरकार की नजर संघ और उसके सहयोगी संगठनों पर क्यों है? आखिर स्पेशल ब्रांच को किन वजहों से संघ के पदाधिकारियों की कुंडली जमा करनी पड़ रही है? जाहिर है इस खबर के सामने आने के बाद बिहार में सियासत नए सिरे से गरमायेगी।