चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
12-Feb-2020 06:29 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में एक रिश्वतखोर अंचल अधिकारी को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है. दाखिल-खारिज के लिए 10 हजार रुपये लेने वाले इस सीओ को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.
निगरानी टीम ने किया था अरेस्ट
नवादा जिले के कौआकोल सीओ को 4 साल पहले अक्टूबर 2016 में अरेस्ट किया गया था. निगरानी विभाग की टीम ने कौआकोल के तत्कालीन अंचल अधिकारी शंभू शरण को घूस लेते सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया था. वे अपने सरकारी आवास पर सखोदेवरा गांव के चंद्रशेखर ¨सह से दाखिल-खारिज के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे. निगरानी डीएसपी विनय कुमार साह और रमेश कुमार मल्ल पटना से जाकर अरेस्ट किया था.
10 हजार घूस लेने की मिली थी शिकायत
इस कार्रवाई को लेकर डीएसपी ने बताया था कि सेखोदेवरा गांव के चंद्रशेखर सह के आपसी बंटवारा से संबंधित दाखिल-खारिज के लिए सीओ द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. जब इस मामले का सत्यापन कराया गया तो यह शिकायत सच साबित हुई थी. निगरानी में दल में दो डीएसपी के अलावा इंस्पेक्टर योगेंद्र पासवान, महेंद्र कुमारऔर डीएन चौधरी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोचा था.