अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Feb-2023 01:02 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कुल 18 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। सीएम कैबिनेट ने टीचरों के लिए बड़ा उपहार दिया है। राज्य में अब मिडिल और हाई स्कूलों में स्टूडेंट के लिए कंप्यूटर टीचर बहाल होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 7360 पदों का सृजन किया है। सभी मिडिल और हाई स्कूलों में एक - एक कंप्यूटर टीचर का पद सृजन किया गया है।
नीतीश कैबिनेट ने उर्जा विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामान्य प्रसाशन विभाग, शिक्षा विभाग, समेत अन्य विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई है। बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों अपनी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। जिसके कारण लंबे अंतराल के बाद कैबिनेट बैठक हुई। इससे पहले कैबिनेट बैठक 27 जनवरी को हुई थी।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिजली विभाग के लिए गोपालगंज में दो नए सब स्टेशन के लिए 123.83 करोड रुपए की नई योजना को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा NIDJAM प्रतियोगिता के आयोजन हेतु 6 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास निर्माण के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के लिए 6,71,72,000 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत संचालित 38 राजकीय अभियंत्रण महाविधालय एवं 46 राजकीय पोलटेक्निक संस्थान में गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत पीएचडी और एमटेक डिग्री में नामांकन के लिए शिक्षकों को अनुमति और अवकाश की स्वीकृति मिली है।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राजकीय आयुवेर्दिक, यूनानी और होमियोपैथीक महाविद्यालय में सह प्राध्यापक और प्राध्यापक के रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर नियोजन, प्रमोशन और नए पदों की नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कई पदों को खत्म करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही बिहार कास्ट तथा अन्य वन उत्पादन अभिवहन विनियमन संशोधन नियमावली 2023 की स्वीकृति दी गई है।
इसके साथ ही खगड़िया में चौथम अंचल में जवाहर नवोदय विद्यालय खगड़िया की स्थापना के लिए फ्री जमीन हस्तांतरित किया गया है। इसके अलावा रोहतास न्यायमंडल अंतर्गत अनुमंडलीय के व्यवहार न्यायालय में 10 कोर्ट भवन के निर्माण के लिए 33 करोड़ 81 लाख 82 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है।
इसके साथ ही साथ रिटायर्ड अभियंता प्रमुख के सचिव प्रावैधिकी राकेश कुमार को अगले एक साल तक इसी पद पर या अभियंता प्रमुख -सह- अपर आयुक्त-सह-विशेष सचिव के पद पर नियमित प्रोन्नति होने तक संविदा के आधार पर नियोजित करते हुए अभियंता सह- अपर आयुक्त-सह-विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रमुख -सह- प्रभार देने की स्वीकृति दी गई है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा पेशाकर में की गई कटौती से संचित 75 करोड़ की राशि को सहायक अनुदान के रूप में बिहार के नगर निकायों के बीच जनसंख्या के आधार पर व्यय करने की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही पटना मेट्रो रेल परियोजना के स्टेशन निर्माण एवं एलाइनमेंट के लिए राज्य सरकार की भूमि को नगर विकास एवं आवास विभाग को स्कूल का हस्तांतरण किया गया है।