मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
13-Sep-2022 01:25 PM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से सामने आ रही है। मुख्य सचिवालय में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है।
रेप पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के लिए सरकार ने अपर जिला और सत्र न्यायाधीश के 54 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर टू व्हिलर, फोर व्हिलर, मोटर बोट, नाव, ट्रैक्टर और ड्रोन के भाड़ा एवं इंधन भुगतान के लिए 25 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि स्वीकृत की गई है। पाटलिपुत्र, मुंगेर, पूर्णिया और पटना विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, प्राध्यापक के 370 पद तथा शिक्षकेतर कर्मियों के 89 पद यानि कुल 459 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।
सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी कर दी है। अब सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के इंटर्न को 20 हजार प्रति माह, पटना दंत महाविद्यालय के इंटर्न को 20 हजार प्रतिमाह, आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक के इंटर्न को 20 हजार रुपए और फिजियोथेरेपी के इंटर्न को 15 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगा।
राज्य के मेधावी छात्रों को पलायन से रोकने और राज्य के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने पूर्णिया में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना को स्वीकृति दी है। जिसमें 100 एमबीबीएस नामांकन क्षमता के साथ 423 नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। सरकार ने मोतिहारी सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार को साल 2015 से अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया है।जबकि मोतिहारी सदर अस्पताल के ही चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभार प्रकाश को भी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया है।
पटना के कंकड़बाग स्थित बिहार कॉलेज ऑफ फिजियोथेरापी एवं ऑकुपेशनल थेरापी के लिए 21 पद, कंकड़बाग स्थित विकलांग भवन अस्पताल के लिए 43 पद और कृत्रिम अवयव निर्माण केंद्र के लिए 3 पदों यानि कुल 67 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत ग्रिड सब स्टेशनों के बाकी बचे सभी फीडरों में ABT मीटर की स्थापना के साथ ऑनलाइन डेटा संचार और ऑनलाइन डेटा निगरानी का प्रावधान सहित ऊर्जा लेखांकन एवं अंकेक्षण के लिए बहत्तर करोड़ पचास लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
सरकार ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में प्राचीन भारतीय इतिहास एवं एशियाई अध्ययन विषय के स्नातकोत्तर विभाग के लिए शिक्षकों के 6 पद और शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए 6 पद यानि कुल 12 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। बिहार में सूखा की स्थिति को देखते हुए सरकार ने राहत देने के लिए किसानों को प्रति लीटर 75 रुपए का डीजल अनुदान देने का फैसला लिया है। इसके लिए सरकार ने पहले से स्वीकृत 29 करोड़ 95 लाख रुपए के अतिरिक्त 60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।