मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
02-Sep-2022 04:19 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों बिजली की किल्लत से क्या आम और क्या खास सभी लोग परेशान हैं। राजधानी पटना में गुरुवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे। सीएम और डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही बिजली चली गई लिहाजा मंच पर अंधेरे में ही सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का स्वागत हुआ। इस दौरान अधिकारी मोबाइल की रोशनी में अपना काम करते दिखे।
दरअसल, गुरुवार को पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को करना था। निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम पहुंचे लेकिन उनके आने से ठीक पहले बिजली कट गई। बिजली कटने के बाद अधिकारियों के हाथ पांव फुलने लगे।
सीएम और डिप्टी सीएम मंच पर पहुंच चुके थे। ऐसे में अंधेरे में ही बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। करीब 15 मिनट तक इंडोर स्टेडियम में अंधेरा रहा। इस बीच सीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों से पूछा भी कि लाइट क्यों नहीं है। 15 मिनट बाद जब बिजली आई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस दौरान स्टेज पर सीएम ऑफिस से जुड़े अधिकारी मोबाइल की रोशनी में काम करते नजर आए। बता दें कि बिहार में पिछले एक सप्ताह से ही केंद्रीय सेक्टर की तरफ से बिजली की कटौती की जा रही है। जिसके कारण शहरों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है।