ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / नितिन गडकरी कल करेंगे नए कोईलवर पुल का उद्घाटन, सीएम नीतीश भी रहेंगे...

नितिन गडकरी कल करेंगे नए कोईलवर पुल का उद्घाटन, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

09-Dec-2020 04:47 PM

PATNA : पटना को आरा जिले से जोड़ने वाले कोईलवर पुल के सामानांतर सोन नदी पर बन रहे 6 लेन पुल पर वाहनों का परिचालन 10  दिसंबर से फिर से शुरू होने वाला है. कल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस पुल का उद्घाटन भी करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुल के उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे. 


बता दें कि नए पुल के निर्माण के बाद से पुराने पुल पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी और एनएच-30 कॉरिडोर के पटना से भोजपुर, बक्सर, छपरा, मोहनिया एवं बलिया का यातायात सुगम हो जाएगा. पुल की लंबाई 1.528 किमी है. पुल के डेक की चौड़ाई 16.0 मीटर है तथा ऊपर में 1.5 मीटर का फुटपाथ भी है. पुल के 74 स्पैन हैं. प्रत्येक स्पैन की लंबाई 41.3 मीटर है. पीयर में 432 पाइल हैं. 


गौरतलब है कि 6 लेन वाले इस पुल पर अभी फिलहाल तीन लेन पर ही परिचालन शुरू किया जा रहा है. शुरू में इसे 4 लेन में ही बनाया जाना था लेकिन भविष्य में जाम की स्थिति को देखते हुए इसे 6 लेन बनाने पर सहमती बन गई. वहीं नया पुल अभी वन वे ही रहेगा. आरा से पटना आने वाले ट्रैफिक द्वारा इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. पटना से आरा जाने के लिए पुराने कोईलवर पुल का ही इस्तेमाल करना होगा.