Bihar Crime News: 'सोना बाबु ने नहीं मानी बात ...', गुस्से में आया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड को ठोक दी गोली,अब मचा हडकंप पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान Double Decker Flyover : पटना में डबल डेकर फ्लाई ओवर से सीधे पहुंच सकेंगे पीएमसीएच, मल्टी लेवल कार पार्किंग से बनेगी सीधी कनेक्टिविटी मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब
05-Jun-2021 01:14 PM
By ASMIT
PATNA: नीति आयोग की ओर से सतत विकास लक्ष्यों के लिए सूचकांक यानी SDG इंडिया इंडेक्स 2020-21 बीते गुरुवार को जारी किया गया। एसडीजी मतलब सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स की रैंकिंग में बिहार तलहटी पर है। विकास के मामले में बिहार ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है जबकि 75 के स्कोर के साथ केरल का प्रदर्शन पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है। नीति आयोग के इस रिपोर्ट पर बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। नीति आयोग की इस रिपोर्ट को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का विकास नीति आयोग को क्यों नहीं दिख रहा है?
बीजेपी विधायक ज्ञानू ने कहा कि नीति आयोग के रिपोर्ट पर मैं सवाल खड़ा करता हूं। बिहार के विकास कार्यों की फिर से जांच हो और जिन्होंने गलत रिपोर्ट बनाकर दिया है उन पर कार्रवाई हो। विकास रिपोर्ट किस भावना से जारी हुआ है इसकी भी जांच की जानी चाहिए। यह भी पूरी तरह से जांच का विषय है। बीते दिनों नीति आयोग की ओर से सतत विकास लक्ष्यों के लिए सूचकांक जारी किया गया था। जिसमें देश में बिहार सबसे निचले पायदान पर दिखाया गया हैं। जबकि केरल का प्रदर्शन पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है।
बीजेपी विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने इस रिपोर्ट की फिर से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुनी सुनाई बातों पर रिपोर्ट तैयार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। नॉर्थ इस्ट के राज्य समेत नक्सल प्रभावित राज्यों से भी बिहार का विकास इस रिपोर्ट में नीचे दिखाया गया है जो हास्यास्पद है और जांच का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसकी जांच की मांग की।