मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Oct-2024 10:17 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वीआईपी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ नारे के साथ हम निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले है। उन्होंने कहा कि तीन चरणों मे होने वाले इस यात्रा का मकसद है कि पार्टी की तैयारी ऐसी हो जिसमें अगली सरकार में भागीदारी हो। हम पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार में हमारी भागीदारी होगी तो तय है कि हमें हमारा हक और अधिकार भी मिल जाएगा।
'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि हमे किसी धर्म, समाज से ईर्ष्या नहीं है। हमारा मकसद सभी को साथ लेकर चलना है। उन्होंने इशारों ही इशारों में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का काम ही ऐसा है। उन्होंने कहा कि ये लोग नफरत की राजनीति करते हैं, जिनका कोई वजूद नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम ऐसे घरों में दीया जलाने निकले है जहां अंधेरा है। हम गरीब, पिछड़ों की बात कर रहे हैं, जिनके घरों तक आज तक विकास की रोशनी नहीं पहुंची है हम वहां तक विकास पहुंचाने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वे राजनीति को बाजारीकरण कर रहे हैं। राजनीति विचारधारा को लेकर होती है, जबकि उनकी कोई विचारधारा नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अमीरों की राजनीति कर रहे हैं जबकि राजनीति गरीबों की होनी चाहिए। सहनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका कोई स्पष्ट विचार नहीं है।