पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
28-Aug-2024 11:55 AM
By First Bihar
HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक नाव गंगा नदी में डूब गई जिसमें दो व्यक्ति लापता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नाव पर करीब 150 बोरा भांग और कुछ अवैध सामान लदा था। यह हादसा राघोपुर के कच्ची दरगाह बिदुपुर में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 55 के पास हुआ है। एसडीआरएफ की टीम लापता व्यक्तियों की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची दरगाह बिदुपुर निर्माणाधीन सिक्स लेन पाया नंबर 55 से टकराकर एक नाव गंगा नदी में समा गई। इस हादसे में नाव पर सवार दो व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं। घटना बीते रात करीब 11:30 बजे की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही नदी किनारे स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं एसडीआरएफ टीम को दी।
बताया जा रहा है कि, वैशाली जिला के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 55 से अनियंत्रित होकर नाव टकराकर गंगा नदी में डूब गया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। नाव पर सवार नाविक समेत तीन व्यक्ति किसी तरह नदी से बाहर निकल गया। वहीं दो व्यक्ति लापता बताया गया है। लापता व्यक्ति की नदी में खोजबीन की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि पटना जिला अंतर्गत काला दियारा से नाविक नाव पर करीब 150 बोरा भांग लोड करके गंगा ब्रिज थाना अंतर्गत तेरसिया पंचायत लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सिक्स लाइन पाया नंबर 55 से टकराकर नव नदी में डूब गया। नाव पर सवार पांच व्यक्ति में करीब तीन व्यक्ति किसी तरह बाहर निकल गया। वहीं दो व्यक्ति लापता बताए जा रहा है। लापता व्यक्ति गंगा ब्रिज थाना अंतर्गत तेरसिया पंचायत निवासी अवधेश राय एवं राकेश कुमार बताया जा रहा है। स्थानीय गोताखोर एवं एसडीआरएफ टीम की सहयोग से नदी में लापता व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। घटना बीते रात्रि करीब 11:30 बजे की बताई गई है।
उधर, इस घटना को लेकर रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नाव डूबने की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि दो व्यक्ति लापता बताया गया है। खोजबीन की जा रही है।