ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / निर्भया मामले में गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेजी दया याचिका, प्रेसिडेंट ने...

निर्भया मामले में गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेजी दया याचिका, प्रेसिडेंट ने कहा - पॉक्सो एक्ट में दया याचिका का प्रावधान खत्म हो

06-Dec-2019 02:56 PM

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां गृह मंत्रालय ने निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी की दया याचिका को राष्ट्रपति के पास भेजी है. दिल्ली सरकार रेपकांड के दोषी विनय कुमार शर्मा की याचिका को पहले ही ख़ारिज कर चुकी है. मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रालय ने दया याचिका को खारिज करने की अनुशंसा भी की है.


पॉक्सो एक्ट में दया याचिका का प्रावधान खत्म हो
वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रपति की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है. राष्ट्रपति ने पोक्सो एक्ट के मामले में बोलते हुए कहा कि POCSO एक्ट में दया याचिका के प्रावधान को खत्म कर देना चाहिए. राजस्थान के सिरोही में एक कार्यक्रम के दौरान महामहिम ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कहा कि पोक्सो एक्ट के मामले में दोषियों को मर्सी पेटिशन दायर करने की परमिशन नहीं होनी चाहिए. संसद को दया याचिकाओं की समीक्षा करनी चाहिए। महिला सुरक्षा एक गंभीर मसला है.

कानूनी जानकारों के मुताबिक राष्ट्रपति को इसपर जल्द फैसला लेना होगा. अगर राष्ट्रपति दया याचिका पर फैसला लेने में देरी करते हैं, तो निर्भया के दोषी फांसी के फंदे से बच सकते हैं.