ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / निर्भया के गुनहगार विनय ने जेल में की सुसाइड की कोशिश, 5 फीट...

निर्भया के गुनहगार विनय ने जेल में की सुसाइड की कोशिश, 5 फीट पर फंदा होने के कारण बचा

17-Jan-2020 08:39 AM

DELHI: एक तरफ निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाने की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर तिहाड़ जेल में बंद निर्भया के एक दोषी विनय ने जेल में सुसाइड करने की कोशिश की है. कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद दोषी विनय ने जेल के टॉयलेट में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है.


गुनगहार विनय जेल नंबर-4 के सिंगल रूम में बंद था. उसकी कोठरी और टॉयलेट के बीच सिर्फ एक पर्दा है. ख़बरों के मुताबिक बुधवार सुबह उसने गमछे से फंदा बनाया फिर गले में बांधकर लटकने की कोशिश की लेकिन 5 से 6 फीट की ऊंचाई होने के कारण वो फंदे से लटक नहीं पाया और उसकी जान बच गई. जिसके बाद एक कैदी ने जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी और वक्त रहते सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे बचा लिया. लेकिन जेल महानिदेशक ने इस घटना से इनकार किया है. 


आपको बता दें कि निर्भया के चारों गुनहगारों को गुरुवार को तिहाड़ के जेल नंबर 3 में शिफ्ट कर दिया गया है. चारों गुनहगारों को जेल नंबर 3 के अति सुरक्षित सेल में अलग-अलग रखा गया है और सुरक्षाबल लगातार चारों की निगरानी कर रहे हैं. उनकी हर एक एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है. तिहाड़ के जेल नंबर तीन में ही फांसी कोठी है और डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ में रहने वाले कैदी को जेल नंबर 3 में शिफ्ट कर दिया जाता है.  इस से पहले अक्षय, मुकेश और पवन तिहाड़ के जेल नंबर 2 में बंद थे और विनय को जेल नंबर 4 में रखा गया था. जिसके बाद गुरुवार को सभी को गुनहगारों को फांसी कोठी वाले जेल नंबर 3 में शिफ्ट कर दिया गया.