ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / निर्भया कांड के 7 साल पूरे, देश कर रहा दोषियों के फांसी का...

निर्भया कांड के 7 साल पूरे, देश कर रहा दोषियों के फांसी का इंतजार, आखिर कब मिलेगा इंसाफ?

16-Dec-2019 09:11 AM

DELHI: आज ही के दिन 16 दिसंबर 2012 को देश की राजधानी दिल्ली की एक बेटी के साथ हैवानों ने दरिंदगी की थी. आज ही के दिन पूरा देश शर्मसार हुआ था. 16 दिसंबर 2012 की रात को 23 साल की मेडिकल स्टूडेंट के साथ चलती बस में 6 हैवानों ने बर्बर तरीके से गैंगरेप करने के बाद मरने की हालत में उसे सड़क पर फेंक दिया था.   29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के माउन्ट एलिजाबेथ अस्पताल में इलाज के दौरान निर्भया जिंदगी की जंग हार गई थी. निर्भया कांड के बाद पूरे देश में बवाल मच गया था. हर जगह निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए कई दिनों तक प्रोटेस्ट भी हुआ. लेकिन इस घटना के 7 साल बीत जाने के बाद भी निर्भया के गुनहगारों को अब तक फांसी के फंदे पर नहीं लटकाया गया है. निर्भया कांड के 7 साल बीत जाने के बाद भी देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध में कोई कमी नहीं आई है. 


वहीं निर्भया के परिवार के साथ पूरा देश आज तक इंसाफ का इंतजार कर रहा है. निर्भया की मां ने कहा है कि दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से फांसी की सजा सुनाए जाने के बावजूद उन्हें अब तक सूली पर नहीं लटकाया गया है. आरोपियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दोषियों को फांसी की सजा जल्द से जल्द देने की उन्होंने मांग की है. आपको बता दें कि निर्भया गैंगरेप के चार दोषियों में से एक अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार यानी 17 दिसंबर 2019 को सुनवाई करेगा. 


सूत्रों के मुताबिक निर्भया के गुनहगारों को फांसी के तख्ते पर लटकाने की तैयारी चल रही है. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि जल्द ही निर्भया के गुनहगारों को सूली पर लटका दिया जाएगा. चारों दोषियों को शुक्रवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. पेशी के बाद जब गुनगहारों को फांसी पर लटकाने की भनक लगी तब वो बेचैन हो गये. खबरों के मुताबिक चारों दोषियों ने खाना-पानी कम कर दिया है.