ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / यूपी से तिहाड़ जेल जायेंगे दो जल्लाद, निर्भया के दरिंदों को देंगे फांसी...

यूपी से तिहाड़ जेल जायेंगे दो जल्लाद, निर्भया के दरिंदों को देंगे फांसी !

12-Dec-2019 03:54 PM

DELHI: तिहाड़ जेल ने यूपी सरकार से दो जल्लादों की मांग की है. जेल प्रशासन ने लखनऊ और मेरठ के दो जल्लादों के नाम दिए हैं. इसमें मेरठ के पवन जल्लाद का नाम फाइनल कर दिया गया है. यूपी डीजी जेल ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को लिखा है कि जब भी चाहेंगे 5 घंटे के अंदर जल्लाद तिहाड़ पहुंच जाएगा. बताया जा रहा है कि ये दोनों जल्लाद निर्भया के हत्यारों को फांसी देंगे. 

16 को हो सकती है फांसी

निर्भया के हत्यारों को फांसी देने के लिए बक्सर जेल में तैयार हो कर फांसी के दस फंदे दिल्ली पहुंच गये हैं. सोमवार को ही फांसी के इन फंदों को बक्सर से दिल्ली भेज दिया गया है. सूत्र बता रहे हैं कि फांसी के इन फंदों का उपयोग निर्भया कांड के 4 दोषियों को मृत्युदंड देने में किया जायेगा. 16 दिसंबर को निर्भया कांड की 7वीं बरसी पर उन्हें फांसी दिया जा सकता है.

बक्सर जेल को मिला था ऑर्डर
 इससे पहले देश में फांसी का फंदा तैयार करने वाले एकमात्र जेल बक्सर सेंट्रल जेल को 10 फांसी का फंदा तैयार करने का ऑर्डर मिला था. 7 दिसंबर को बक्सर जेल को पहले उपर से आदेश मिला था कि एक सप्ताह के भीतर फांसी के 10 फंदे तैयार कर दिये जायें. बक्सर जेल में फांसी के ये फंदे 5 दिन में ही तैयार कर लिये गये थे. जेल के अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने कहा था कि उन्हें हमें 14 दिसंबर तक फांसी के 10 फंदे तैयार करने का निर्देश प्राप्त हुआ है. वे नहीं जानते कि इसका उपयोग कहां किया जायेगा. लेकिन तय समय सीमा के भीतर इस काम को पूरा कर देंगे. बक्सर जेल में फांसी का फंदा तैयार करने का काम काफी पहले से होता आया है.