ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी

निपाह वायरस से 12 साल के बच्चे की मौत, दो स्वास्थ्यकर्मियों में दिखे लक्षण, जानिए क्या है इसके सिम्प्टम

निपाह वायरस से 12 साल के बच्चे की मौत, दो स्वास्थ्यकर्मियों में दिखे लक्षण, जानिए क्या है इसके सिम्प्टम

06-Sep-2021 08:46 AM

DESK : कोरोना के बीच निपाह वायरस की दस्तक से दहशत का माहौल है. केरल में एक ओर कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. वहीं, दूसरी ओर निपाह वायरस भी पैर पसार रहा है. निपाह वायरस से संक्रमित 12 साल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है. इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों का एक दल केरल भेजा है, जो राज्य सरकार को निपाह संक्रमण रोकने में मदद करेगा. 


स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि कोझिकोड जिले में पिछली तीन सितंबर को बच्चे को बीमारी के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.  पीड़ित बच्चे के शरीर से नमूने लिए गए थे, जिन्हें पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया. यहां उसके निपाह वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 


केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि बच्चे के संपर्क में आए 20 लोगों को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा गया है, उनमें से दो में लक्षण दिखने लगे हैं. दोनों ही स्वास्थ्यकर्मी हैं. एक कोझिकोड़ के सरकारी अस्पताल का कर्मी है, जबकि दूसरा निजी अस्पताल में है. कोझिकोड में दो स्वास्थ्य कर्मियों में निपाह वायरस के लक्षण उभरे हैं. ये स्वास्थ्यकर्मी उन 20 लोगों में शामिल हैं, जो मृतक बच्चे के सीधे संपर्क में थे. निगरानी दलों ने 188 संदिग्धों की पहचान की है.


मंत्रालय ने कहा कि पिछली बार भी निपाह संक्रमण के मामले कोझिकोड और निकटवर्ती मलप्पुरम जिलों में आए थे. उन्होंने कहा कि इन जिलों में संभावित रोगियों की पहचान की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञों ने सरकार को पीड़ित बच्चे के परिवार, गांव तथा आसपास के इलाकों खासकर मलप्पुरम में संक्रमण मामलों की तलाश करने को कहा है. लड़के के करीब रहे लोगों के संपर्क में बीते 12 दिन में आए लोगों को खोजना, संदिग्धों को पृथक-वास में रखना और प्रयोगशाला में जांच के लिए नमूनों को संग्रहित करना और जांच के लिए भी भेजा जाएगा. 


जानिए क्या है निपाह वायरस - 

निपाह एक जूनोटिक वायरस है, जिसका मतलब है कि यह जानवरों से इंसानों में फैलता है। निपाह वायरस फ्लाइंग फॉक्स (फ्रूट बैट) से जानवरों और मनुष्यों में फैलता है। आम तौर पर, यह सूअर, कुत्ते और घोड़ों जैसे जानवरों को प्रभावित करता है। यदि यह मनुष्यों में फैलता है, तो निपाह वायरस गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है जिसके परिणामस्वरूप मृत्यु हो सकती है।


निपाह वायरस संक्रमण के लक्षण - 

1. दिमागी बुखार

2. लगातार खांसी के साथ बुखार और सांस लेने में तकलीफ

3. तीव्र श्वसन संक्रमण (हल्का या गंभीर)

4. इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण – बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, गले में खराश, चक्कर आना, उनींदापन

5. न्यूरोलॉजिकल संकेत जो एन्सेफलाइटिस का संकेत देते हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, कुछ मामलों में लोगों को निमोनिया भी हो सकता है।