Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
13-Oct-2020 07:24 AM
PATNA : चुनाव कार्य में निजी वाहन की जब्ती को लेकर प्रशासन ऐतिहात के साथ हर कदम उठा रही है. पटना हाईकोर्ट के पूर्व आदेशानुसार गाड़ी प्राइवेट है कि कमर्शियल यह जानकारी प्राप्त करना अधिकारी का काम है न कि गाड़ी मालिक और ड्राइवर को बताया है.
कोर्ट ने निजी गाड़ी को चुनाव कार्य में लगाए जाने पर राज्य सरकार को पांच हजार रुपये बतौर क्षति पूर्ति देने का आदेश दे रखा है. इतना ही नहीं अदालती आदेश को नजरअंदाज कर प्राइवेट गाड़ी को जब्त किये जाने पर अपने पास से पांच हजार रुपये डीएम को देना होगा.
बता दें कि पिछले बाद एक मामला सामने आया था, जिसमें याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया था कि अधिकारी ने चुनाव कार्य के लिए गाड़ी जब्त कर लिए. आरजू मिन्नत के बाद भी गाड़ी को नहीं छोड़ा गया. गाड़ी प्राइवेट होने की बात बताने के बाद भी गाड़ी नहीं छोड़ा गया. इसके जवाबी हलफनामें में डीएम की तरफ से बताया गया कि गाड़ी प्राइवेट है इस बात की उन्हें जानकारी नहीं थी और मालिक, ड्राइवर ने भी ये बात नहीं बताई.
जिसके बाद कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए डिएम को बताया था कि परिवहन विभाग के पास हर वाहन का विवरण होता है. ये काम अधिकारी का है कि वे पता करें कि गाड़ी प्राइवेट है या कमर्शियल. इसके साथ ही कोर्ट ने डीएम के दलील को नामंजूर करते हुए साफ कर दिया था कि चुनाव कार्य के लिए प्राइवेट गाड़ी को जब्त नहीं किया जा सकता है.