ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक अरेस्ट, निगरानी ने 10 हजार घूस लेते...

घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक अरेस्ट, निगरानी ने 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

13-Feb-2020 07:18 AM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ : गोपालगंज में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपालगंज निबंधन कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर को 10 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. ऑपरेटर के साथ ही एक और कर्मी को भी मौके से गिरफ्तार किया है. 

खबर के मुताबिक निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि निबंधन कार्यालय का ऑपरेटर वसीयतनामा के नाम पर 10 हजार रूपये घूस मांग रहा था. जिसके बाद एक प्लान के तरह निगरानी ने जाल बिछा कर घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. 

गिरफ्तार किए गए कर्मियों में संजय कुमार श्रीवास्तव और पप्पू कुमार है. संजय कुमार श्रीवास्तव निबंधन विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर और पप्पू कुमार भी ऑपरेटर सह कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत है.

निगरानी टीम में शामिल इंस्पेक्टर उमेश सिंह ने बताया कि बैकुंठपुर के कतालपुर के रहने वाले जीतेन्द्र कुमार पाण्डेय को अपने बेटे का वसीयतनामा लिखना है. जिसके एवज में उनसे ऑपरेटर 10 हजार रूपये की डिमांड कर रहा था. जिसके बाद एक प्लान बना कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.  निगरानी की टीम गिरफ्तार दोनों ऑपरेटर को अपने साथ पटना लेकर चली गयी, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी.