ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

निचली अदालत के फैसले पर पटना हाईकोर्ट ने जताया अचरज, कहा.. पॉक्सो कानून के बारे में न्यायिक अधिकारियों को ट्रेनिंग की जरूरत

निचली अदालत के फैसले पर पटना हाईकोर्ट ने जताया अचरज, कहा.. पॉक्सो कानून के बारे में न्यायिक अधिकारियों को ट्रेनिंग की जरूरत

14-Apr-2021 07:12 AM

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने बिहार की एक निचली अदालत के फैसले पर आश्चर्य जताते हुए बड़ी ही तल्ख टिप्पणी की है। पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि न्यायिक अधिकारियों को पॉक्सो एक्ट के मामले में ट्रेनिंग की जरूरत है। मामला बेतिया के इनरवा में एक नाबालिग से दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। इस मामले में निचली अदालत पर्याप्त सबूतों और गवाही नहीं होने के बावजूद आरोपी को 10 साल की सजा और 2 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई थी। 


संस्कृत के श्लोक और गजल गायक जगजीत सिंह की लाइन के साथ फैसला लिखने वाले निचली अदालत के जज के बारे में पटना हाईकोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि ऐसे न्यायिक अधिकारी को ट्रेनिंग की सख्त जरूरत है। कोर्ट ने बिहार ज्यूडिशियल एकेडमी के निदेशक को हाईकोर्ट के फैसले के साथ-साथ निचली अदालत के फैसले की प्रति भेजने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि न्यायिक अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जा सके। 


नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में निचली अदालत ने सुनवाई की थी और आरोपी को सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि बलात्कार की पीड़िता की मां और परिजन निचली अदालत में साक्ष्य के दौरान घटना से मुकर गए। खुद पीड़िता ने कोर्ट में बहस के दौरान कहा कि वह बलात्कारी को नहीं पहचान सकती। कोर्ट में पीड़िता का मेडिकल करने वाली महिला डॉक्टर की गवाही भी नहीं हुई लेकिन इसके बावजूद निचली अदालत ने बलात्कार के आरोपी को 10 साल की सजा और दो लाख का जुर्माना देने की सजा सुना दी। हाईकोर्ट ने कहा कि न्यायालय सहानुभूति से नहीं बल्कि सबूतों से चलता है। पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत के फैसले को निरस्त करते हुए दोषी को दोष मुक्त कर रिहा कर दिया।