ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत

जांच के घेरे में NIA के 3 बड़े अफसर, हाफिज सईद टेरर फंडिंग केस में करोड़ों की रिश्वत मांगने का आरोप

20-Aug-2019 02:26 PM

By 13

DESK: नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी यानी NIA को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. एनआईए के तीन अधिकारियों पर टेरर फंडिंग मामले में रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं. आरोप है कि तीनों अधिकारियों ने पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के आतंकी और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की टेरर फंडिंग केस में करोड़ों रुपए की रिश्वत मांगी थी. रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारियों में एनआईए के एसपी भी शामिल हैं. वहीं, इनमें से एक अधिकारी समझौता ब्लास्ट केस की जांच में भी शामिल रहे हैं. एनआईए ने भी अधिकारिक तौर पर मान लिया है कि ऐसी शिकायत एनआईए को मिली है. मामला का खुलासा होने के बाद तीनों अधिकारियों को एनआईए से बाहर कर दिया गया है. साथ ही मामले की जांच डीआईजी लेवल के अधिकारी से कराई जा रही है. क्या है टेरर फंडिग का मामला? दरअसल एनआईए पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) से भारत में रुपए की फंडिंग को लेकर जांच कर रही है. एफआईएफ का संबंध हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है. पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार मोहम्मद सलमान से पूछताछ में पता चला था कि हरियाणा और राजस्थान के कुछ मदरसों के लिए पाकिस्तान से पैसे आए थे. पूछताछ में सलमान ने बताया कि वह हरियाणा के पलवल के उठावर गांव में एक मस्जिद बनवा रहा था. इसके लिए एफआईएफ ने फंडिंग की. इतना ही नहीं उसने खुलासा किया था कि उसको दुबई से आतंकी हाफ़िज़ सईद की संस्था फ़लाह-ए-इंसानियत फंडिंग कर रही थी. एनआईए के मुताबिक, विदेशों में एफआईएफ सदस्यों से दिल्ली में कई लोगों ने पैसे लिए और इन पैसों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधि के लिए किया गया.