ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार; सिर्फ औपचारिक एलान बाकी बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार; सिर्फ औपचारिक एलान बाकी

Home / news / नालंदा में पुलिस कस्टडी में JDU नेता की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त,...

नालंदा में पुलिस कस्टडी में JDU नेता की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, सरकार से मांगा जवाब

16-Jul-2019 02:33 PM

By 7

DELHI : नीतीश के गृह जिले नालंदा में पुलिस हिरासत में जदयू के एक दलित नेता की मौत पर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रूख अपनाया है. आयोग ने राज्य सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. 12 जुलाई को नालंदा पुलिस थाने में दलित नेता गणेश रविदास का शव खिड़की से झूलता हुआ पाया गया था. पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया है लेकिन मृतक के परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मानवाधिकार आयोग ने पुलिस की खोली पोल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया है. दरअसल गणेश रविदास को पुलिस ने अपहरण के एक मामले में हिरासत में लिया था. बाद में उसका शव थाने में ही खिड़की से झूलता हुआ पाया गया. पुलिस के मुताबिक गणेश रविदास को गांव की ही एक लड़की के अपहरण के मामले में हिरासत में लिया गया था. उसने बाथरूम जाने को कहा तो हाजत से निकाल कर उसे बाथरूम ले जाया गया, वहीं उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन पुलिस की इस कहानी में मानवाधिकार आयोग ने कई गड़बड़ी पकड़ी है. आयोग के मुताबिक सरकार और पुलिस ने मानवाधिकार का घोर उल्लंघन किया है. नियमों के मुताबिक पुलिस कस्टडी में मौत के 24 घंटे के भीतर मानवाधिकार आयोग को रिपोर्ट भेजी जाती है. लेकिन बिहार पुलिस ने ऐसा नहीं किया. 6 हफ्ते में जवाब दे सरकार मानवाधिकार आयोग ने बिहार के DGP से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. क्या इस वाकये की मजिस्ट्रेट से जांच करायी गयी? पोस्टमार्टम किसने किया और क्या रिपोर्ट आयी. सरकार ने अगर कोई दूसरी जांच करायी तो उसमें क्या पाया गया? घटना की रिपोर्ट तत्काल मानवाधिकार आयोग को क्यों नहीं की गयी. गौरतलब है कि मृतक के परिजन नालंदा के थानेदार और स्थानीय चौकीदार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. उनके मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे. इससे स्पष्ट है कि गणेश रविदास को थाने में बुरी तरीके से प्रताड़ित किया गया. मानवाधिकार आयोग इन तमाम आरोपों पर जबाव मांग रहा है.