ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

Home / news / महज 2 महीने में ही टूट गया 7 फेरों का रिश्ता, शादीशुदा नई...

महज 2 महीने में ही टूट गया 7 फेरों का रिश्ता, शादीशुदा नई जोड़ी ने जहर खाकर की आत्महत्या

27-Jun-2019 10:09 PM

By 7

DARBHANGA : सूबे के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शादीशुदा नई जोड़ी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. महज दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी. घटना को लेकर दोनों ही घरों में मातम पसरा है. पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की छानबीन कर रही है. घटना जिले के यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन इलाके के कटहलबाड़ी मोहल्ले की है. बताया जा रहा है कि मृतक सौरभ की शादी महज दो महीने पहले ही 22 अप्रैल को दरभंगा जिले के ही मिर्जापुर की रहने वाली पूजा के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन दोनों की सुसाइड पर सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि मौके से कोई भी सुसाइड नोट अब तक नहीं मिला है. पूजा की मौत पर उसके पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के ससुराल वाले बाइक और नगद पैसा मांग रहे थे. मांग पूरी नहीं होने के कारण ही दो दिन पहले ही लड़के की मां ने बेटी से झगड़ा किया था. जिसकी जानकारी बेटी ने फोन कर दी थी. घटना सामने आने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर मामले की छानबीन कर रही है.