ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में लगा ब्लड डोनेशन कैंप, पटना का लाइफ लाइन...

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में लगा ब्लड डोनेशन कैंप, पटना का लाइफ लाइन बना यहां का ब्लड बैंक

14-Jun-2020 07:46 PM

PATNA : पटना के बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोसाइटी ऑफ रेडियो एमेट्योर्स  (एसओआरए) के सहयोग से रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का ब्लड बैंक पटना समेत आसपास के कई जिले के लोगों के लिए लाइफलाइन बन गया है।


रक्तदान करनेवालों में राजीव रंजन, प्रियदर्शी, नीरज कुमार, मयंक शेखर, शत्रुंजय कुमार, संगीता सिंह, नीता गौतम, संजय गौतम, धन्नंजय कुमार आदि शामिल रहे। इस  अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह, कॉलेज के प्राचार्य डा. अरविन्द प्रसाद, कुलसचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, ब्लड बैंक के मैनेजर अमित यादव, संजय गौतम, अर्णव चक्रवर्ती आदि भी मौजूद थे। इनलोगों ने  रक्तदान करनेवालों का हौसला बढ़ाया।


गौरतलब है कि नवनिर्मित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अति उन्नत  ब्लड बैंक भी है जो आसपास के लगभग 100 किमी के दायरे के लिए लाइफलाइन है। खून की कमी से होनेवाली मौत को इस ब्लड बैंक की वजह से टाला जा सकता है। किसी को खून की कमी की वजह से पटना के अस्पतालों व ब्लड बैंक  का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 


नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के लिए सभी उन्नत व्यवस्था और मशीन मौजूद हैं। अस्पताल प्रबंधन अपने क्षेत्र के श्रेष्ठ चिकित्सकों की सेवा ले रहा है ताकि लोगों को इलाज के लिए कहीं और नहीं भटकना पड़े। इस अस्पताल में हर वर्ग के लोग आसानी से इलाज करा सकते हैं। यहां पहुंचना भी आसान है।