ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student death case : NEET छात्रा मौत मामले में बड़ा एक्शन, रीना कुमारी से CBI की लंबी पूछताछ; जानिए क्या है इनका इस केस से नाता Bihar Police Week 2026: हर पुलिस लाइन में हाई स्कूल, ‘पुलिस दीदी’ पहल और AI से होगी स्मार्ट पुलिसिंग Bihar Weather : फरवरी में ही गर्मी का असर: बिहार में तेजी से बढ़ रहा तापमान, जानें मौसम का ताजा अपडेट सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ

हिना शहाब ने ठुकराया लालू का ऑफर, कहा - हरहाल में निर्दलीय लडूंगी चुनाव : वे बड़े नेता हैं अपनी जुबान बदलते रहते हैं

हिना शहाब ने ठुकराया लालू का ऑफर, कहा - हरहाल में निर्दलीय लडूंगी चुनाव : वे बड़े नेता हैं अपनी जुबान बदलते रहते हैं

12-Apr-2024 12:05 PM

By First Bihar

SIWAN : राजद के लिए सिवान लोकसभा सीट काटों भरा ताज साबित हो रहा है। जहां राजद इस इंतजार में है कि पूर्व बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी ईद के मौके पर उनके पास आकर मुलाकात करेंगी और सभी गिले-शिकबे भुलकर राजद के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं, हिना शहाब ने बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने कहा कि वह हर हाल में सिवान से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। 


दरअसल, हिना शहाब ने साफ शब्दों में कहा कि वह बार-बार कह रही हैं कि सीवान लोकसभा सीट से वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में जायेंगी। उन्होंने कहा कि मैं एकबार फिर कहती हूं कि मेरा निर्दलीय चुनाव लड़ना तय है। मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं। हिना शहाब के इस बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि राजद एक से दो दिनों में सीवान से उम्मीदवारी पर अंतिम निर्णय ले लेगा। 


हिना शहाब ईद का मुबारकबाद देने अपने गांव प्रतापपुर में दिनभर मशगुल रहीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं कोई राजनीतिज्ञ नहीं हूं। मैं एक साधारण जनता हूं और नेताओं की जुबान बदलते रहती है। जनता की जुबान नहीं। हमने एक बार नहीं, बार-बार कहा है कि इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी तो उसी से सबकुछ साफ़ हो जाता है। 


इधर, पार्टी सूत्रों के मुताबिक सिवान के लिए हिना शहाब के सकारात्मक जवाब के लिए पार्टी अब और अधिक इंतजार करने के मूड में नहीं है। राजद इस बार लोकसभा चुनाव में 23 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है लेकिन दो दिन पूर्व राजद मुख्यालय द्वारा सिवान को छोड़ सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के कारण यह अटकल लगाया जा रहा था कि सिवान सीट पर हिना के नाम पर पार्टी नेतृत्व द्वारा चर्चा करने व हिना के हामी भरने तक इंतजार किया जाएगा।