ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार : विस के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास से चोरी : कैश, घड़ी और फाइल ले भागा चोर

05-Feb-2023 08:03 AM

By First Bihar

PATNA : लखीसराय विधायक और बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने इनके एग्जिबिशन रोड स्थित आवास से डेढ़ लाख रुपए नगद दस्तावेज व घड़ी की चोरी की है। इस मामले में पटना के गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के लिपिक गौरव कुमार ने पटना के गांधी मैदान थाने में एक शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें उसने कहा है कि, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के आवास से डेढ़ लख रुपए नगद दस्तावेज व उसकी घड़ी की चोरी की गई है। उसने इस चोरी का आरोप पूर्व कर्मी शिवम कुमार पर लगाया है। शिवम सीतामढ़ी के नानपुर के सामर गांव निवासी बताया जा रहा है।


गांधी मैदान थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए गौरव कुमार ने बताया है कि शिवम कुमार पहले नेता प्रतिपक्ष के निजी सहायक थे। लेकिन गलत आचरण के कारण उन्हें हटा दिया गया था। इसके बाद वह 30 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा से मिलने पहुंचा और काफी आग्रह करके एग्जीबिशन रोड स्थित आवास पर रुक गया। 


इसके बाद 1 फरवरी को दोपहर में मोबाइल फोन का चार्जर खरीदने के बहाने वह बाहर निकला और वापस लौट कर नहीं आया। इस दौरान उसने मेरे बैग में रखा विजय कुमार सिन्हा का डेढ़ लाख रुपया नगद दस्तावेज और मेरी घड़ी को लेकर फरार हो गया। उसके बाद अगले दिन इस बात की जानकारी मिली और उसे फोन किया गया तो अनाप-शनाप बोलते हुए मुझे और नेता प्रतिपक्ष को झूठे केस में फंसाने की धमकी और मीडिया में बदनाम करने की भी जानकारी दी।


विजय कुमार सिन्हा के लिपिक गौरव कुमार का आरोप है कि, पुर्व सहायक शिवम कुमार पहले भी नेता प्रतिपक्ष के नाम पर कई लोगों से उधार ले चुका है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था। इसके बाद अब इस घटना को अंजाम दिया गया है।