दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Jul-2020 05:44 PM
KISHANGANJ : भारत के खिलाफ नेपाल का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. नेपाल पुलिस ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाते हुए एक भारतीय युवक को गोली मार दी है. पिछले दिनों सीतामढ़ी में एक भारतीय को नेपाली पुलिस ने गोली मारी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. अब कुछ ऐसा ही मामला किशनगंज स्थित बॉर्डर पर हुआ है.
भारत और नेपाल के संबंधों में पिछले दिनों खटास बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. किशनगंज जिले से जो ताजा खबर आ रही है. उसके मुताबिक टेढ़ागाछ प्रखंड के फतेहपुर स्थित भारत नेपाल बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीयों पर फायरिंग किया है. जिसमें एक युवक को गोली लग गई है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि भारत नेपाल सीमा पर पहले की तरह है. तीन युवक खेत की तरफ गए थे और इसी दौरान नेपाली पुलिस ने फायरिंग कर दी.
ग्रामीणों के मुताबिक नेपाली पुलिस के गोली से घायल हुए 25 साल के जितेंद्र कुमार सिंह और उनके दो साथी अंकित कुमार सिंह और गुलशन कुमार सिंह घायल हुए हैं. शनिवार की रात लगभग 7:30 बजे अपने मवेशी को तलाशने बॉर्डर के इलाक़े में गए थे और खेत में मवेशी तलाशते अवस्थी नेपाल पुलिस की तरफ से अचानक फायरिंग कर दी. जितेंद्र कुमार सिंह को नेपाल पुलिस की गोली लगी जिसके बाद उसके साथ ही उठाकर अस्पताल ले गए. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और 12 वीं बटालियन के एसएसबी फतेहपुर सेक्शन को दी है घटना के बाद से बॉर्डर पर तनाव का माहौल है.
एसएसबी 12 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट वीरेंद्र चौधरी ने नेपाल पुलिस की तरफ से गोली चलाने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि नेपाल पुलिस की फायरिंग में युवक जितेंद्र कुमार सिंह के कंधे में गोली लगी है और उसका इलाज टेढ़ागाछ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था हालांकि बाद में उसकी खराब स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया.