दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
14-Jun-2020 01:56 PM
PATNA : विवादित नक़्शे को लेकर भारत और नेपाल सरकार के बीच तनाव अभी कम नहीं हुए हैं. बीते दिन नेपाल पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय नागरिक की मौत से कई सवाल उठे थे. अब एक और नया कारनामा नेपाल पुलिस के जवानों ने किया है. जिसके कारण एक बार फिर से विवाद उत्पन्न हो गया है. दरअसल नेपाल पुलिस के जवानों ने नो-मेंस लैंड पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के चार शव को दफना दिया और उसके बगल में पीपीई किट को जलाया है.
नेपाल पुलिस की इस हरकत को एसएसबी के सेनानायक प्रियवर्त शर्मा ने गलत ठहराया है. उन्होंने कहा कि नो मेंस लैंड पर नेपाल द्वारा कोरोना पॉजिटिव लाश नहीं दफनाना चाहिए. भारत-नेपाल सीमा के इस स्थल पर शव को दफनाने के बाद तनाव बढ़ गया है. पीपीई किट जलाने से आस पड़ोस का धुआं गांव में फैल गया, जिससे लोग दहशत में है. जिसके कारण इस्लामपुर और अहिरवा टोला के लोगों ने इसपर आक्रोश जताया है. नेपाल सरकार के खिलाफ उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया है.
प्रेमनगर और अहिरवाटोला सहित रक्सौल शहर के लोग नेपाल पुलिस की इस दुस्साहस के कारण नाराज हैं. कई आक्रोशित लोग सीमा तक पहुंच गए. लोगों की गोलबंदी देख बड़ी संख्या में नेपाल पुलिस भी वहां पहुंच गई. लोगों का कहना है कि जब शवों को दफनाना था तो नेपाल के अंदर भी बहुत जगह थी, लेकिन दुर्भावना के कारण इसे बॉर्डर के पास लाकर दफनाया गया है.