Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया
28-May-2020 08:08 AM
WEST CHAMPARAN : इंडो नेपाल बॉर्डर पर अब पानी को लेकर तनातनी बढ़ गई है. बुधवार की सुबह नेपाल ने अचानक एक नाले का पानी रोक दिया. जिसके बाद बिहार के सैंकड़ों ग्रामीण बार्डर पर पहुंच गए. यहां के लोगों की मांग थी कि जल्द से जल्द नाला को चालू किया जाए, नहीं तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
बताया जा रहा है कि भिखनाकोठी स्थित भारतीय सीमा की ओर पंडई नदी से आने वाले तीन में से एक नाले को नेपाल की तरफ से बुधवार की सुबह अचानक बंद कर दिया गया. पानी बंद कर दिए जाने से भारतीय इलाके के लोगों में आक्रोश बढ़ गया लोगों ने बॉर्डर पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गए, लेकिन लोग नाला खोलने की मांग पर अड़े रहे.
ग्रामीणों का कहना है कि इस नाले का पानी उनके लिए बहुत उपयोगी है. इस पानी से वे लोग रोजमर्रा का काम करते हैं और मवेशियों को पीने का काम आता है. ग्रामीणों का कहना है कि यहां पानी की किल्लत है और ऐसे में गर्मी के इस मौसम में नाले का पानी रोका जाना हम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. नाले को नेपाल प्रशासन तथा वहां के ठेकेदार की ओर से जेसीबी से बुधवार की सुबह पत्थर व बालू से भर दिया गया जिसके बाद भारत में पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी.
इसकी सूचना मिलते ही भारतीय अधिकारियों ने नाला स्थल पर पहुंचकर नेपाली अधिकारियों से वार्ता की लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला. नेपाल के तरफ से कहना था कि पुल के करीब से वह नाला जाता था इसलिए उसे भर दिया गया है. पुल से 30 मीटर तक कोई कन्वर्ट नहीं होता है. नेपाल प्रशासन का कहना था कि मात्र दो नाला ही रहेगा एक नाला नेपाल के रामनगर, बुद्ध नगर और वर्मा नगर जाएगा व दूसरा नाला एकला, परसौन जाएगा. हालांकि धमारा के मुखिया सहित सैंकडों ग्रामीण नाला खुलवाने के लिए मौके पर डटे रहे.