ब्रेकिंग न्यूज़

Lakhisarai road accident : भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत; दो गंभीर घायल बिहार के सरकारी अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर: मरीज का चप्पल से पीटकर हो रहा इलाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; कहां हैं मंत्री जी? Saharsa News : मंडल कारा में बंद पॉक्सो आरोपी कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Bihar News: नए साल के जश्न में कहीं खाली न हो जाए बैंक खाता! SP ने न्यू ईयर पर लोगों को किया सचेत Bihar News: नए साल के जश्न में कहीं खाली न हो जाए बैंक खाता! SP ने न्यू ईयर पर लोगों को किया सचेत Muzaffarpur train accident : मुजफ्फरपुर–हाजीपुर रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत, कुढ़नी स्टेशन क्षेत्र में मचा हड़कंप Bihar road accident : घने कोहरे के कारण हादसा, पुलिया के नीचे गिरा बालू लदा ट्राला; बाल -बाल बची ड्राईवर और खलासी की जान Instagram Love Story : इंस्टाग्राम पर शुरू हुई लव स्टोरी, प्रेम विवाह के लिए युवती ने तोड़ी सगाई; जान बचाने थाने पहुंचा जोड़ा Railway Accident : बिहार में मालगाड़ी हादसा, देखिए आज रद्द हुई ट्रेनें और डायवर्ट रूट की पूरी लिस्ट IAS-IRS couple : UPSC अफसरों की रोमांटिक कहानी, विकास ने प्रिया से की सगाई; जानिए कैसे शुरू हुई यह लव स्टोरी

नेपाल में भारी बारिश से बिहार की नदियां उफान पर, शिवहर और भागलपुर में संकट

नेपाल में भारी बारिश से बिहार की नदियां उफान पर, शिवहर और भागलपुर में संकट

04-Sep-2022 08:03 PM

PATNA : नेपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से बिहार की नदियां लगातार उफान पर है। नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण शिवहर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा है जबकि भागलपुर पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक पटना जिले के दीघा घाट में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर नीचे था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 81 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। पटना जिले के गांधीघाट में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 65 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। पटना जिले के हाथीदह में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 84 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 59 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। मुंगेर जिले के मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर नीचे था। सोमवार सुबह तक 21 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। भागलपुर जिले के भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान 26 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल दोपहर तक 15 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है।


भागलपुर जिले के कहलगाँव में गंगा नदी का जलस्तर रविवार की सुबह खतरे के निशान से 36 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में सोमवार रात तक 13 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। साहेबगंज जिले के साहेबगंज में गंगा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में कल तक 5 सेंटीमीटर की वृद्धि होने की सम्भावना है। पटना जिले के मनेर में सोन नदी का जलस्तर आज यानी रविवार की सुबह खतरे के निशान से 37 सेंटीमीटर नीचे था। इसके जलस्तर में सोमवार सुबह तक 83 सेंटीमीटर की कमी होने की उम्मीद है। सिवान जिले के दरौली में घाघरा नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 37 सेंटीमीटर नीचे था। इसके जलस्तर में कल सुबह तक 2 सेंटीमीटर की कमी होने की सम्भावना है। सिवान जिले के गंगपुर सिसवन में घाघरा नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से सेंटीमीटर नीचे था। मुजफ्फरपुर जिले के रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर आज सुबह खतरे के निशान से नीचे था। 


गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर था। खगड़िया जिले में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 118 सेंटीमीटर ऊपर था।  बागमती नदी का जलस्तर आज ढेंग में खतरे के निशान से 109 सेंटीमीटर नीचे था। मुजफ्फरपुर जिले के रुन्नी सैदपुर में बागमती नदी का जलस्तर आज 82 सेंटीमीटर नीचे था। मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद में बागमती नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर था। अवरा नदी का जलस्तर आज कमतौल में खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर नीचे था। पूर्णिया जिले के गराघाट में महानंदा नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर नीचे था। अररिया में परमान नदी का जलस्तर आज खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर नीचे था।