ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन

नेपाल भागने के फिराक में थी पाकिस्तानी महिला, इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गई

नेपाल भागने के फिराक में थी पाकिस्तानी महिला, इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गई

02-Nov-2022 07:40 PM

KISHANGANJ: किशनगंज पुलिस और एसएसबी ने इंडो नेपाल बॉर्डर से एक पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि महिला ने पाकिस्तान की नागरिकता छोड़ अमेरिका की नागरिकता ले रखी है। भारत में वह दो बार आ चुकी है। इस बार भारत से वह नेपाल जाने की फिराक में थी लेकिन उसे बॉर्डर पर पकड़ लिया गया। किशनगंज पुलिस और एसएसबी के जवानों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से पाकिस्तानी महिला को पकड़ा। महिला के पास से कैलीफोर्निया का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है जिस पर उसका नाम फरीदा मल्लिक लिखा हुआ है। 


ड्राइविंग लाइसेंस के अनुसार महिला कैलीफोर्निया की रहने वाली है। महिला को बिहार के किशनगंज जिले में हिरासत में लिया गया है।  फिलहाल किशनगंज महिला थाने में इस विदेशी महिला से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की नागरिकता छोड़ अमेरिका की नागरिकता हासिल करने वाली महिला फरीदा मल्लिक को साल भर पहले उत्तराखंड में एसएसबी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। करीब एक साल तक वो जेल में रही उसके बाद सजा पूरी होने के बाद उसे यूएसए भेज दिया गया। लेकिन महिला फिर भारत आ गयी और इस बार वो नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी लेकिन तभी किशनगंज के गलगलिया स्थित इंडो नेपाल बॉर्डर पर उसे पकड़ा गया। 


फरिदा मल्लिक के पास किसी तरह का वैध दस्तावेज नहीं था। उसके पास से सिर्फ कैलीफोर्निया का ड्राइविंग लाइंसेस मिला है। गृह विभाग के विदेशी नागरिक विभाग और कोलकाता स्थित यूएस कन्सलटेंट जनरल के कार्यालय को भी इसकी सूचना दी गयी है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर फरीदा मल्लिक बार-बार इंडिया क्यों आती है। पिछली बार वो उत्तराखंड गयी थी इस बार किशनगंज में उसे देखा गया। किशनगंज से सटे इंडो-नेपाल बॉर्डर से वो इस बार नेपाल जाने के फिराक में थी। 


लेकिन बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों की नजर से वो बच नहीं सकी। किशनगंज पुलिस और एसएसबी की टीम ने उक्त महिला को पकड़ लिया और उसे नेपाल जाने से रोका। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसका भारत बार बार आने का मकसद क्या था और वो नेपाल किस उद्धेश्य से जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार फरीदा मल्लिक का वीजा भी समाप्त हो चुका है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हिरासत में ली गयी महिला से थाने में पूछताछ की जा रही है।