ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक

Home / news / NEET परीक्षा में गड़बड़ी का मामला: एग्जाम रद्द कर SIT जांच कराने की...

NEET परीक्षा में गड़बड़ी का मामला: एग्जाम रद्द कर SIT जांच कराने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

11-Jun-2024 09:35 AM

By First Bihar

DELHI: NEET परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा को रद्द करने के साथ ही एसआईटी गठित कर इसकी जांच कराने की मांग की गई है। रिजल्ट आने के बाद से ही यह परीक्षा विवादों के घेरे में है। सुप्रीम कोर्ट इस जनहित याचिका पर आज यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा।


दरअसल, इस साल हुई NEET की परीक्षा में देशभर से 23 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आए, उसी दिन NEET परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया गया था। विगत 4 जून को परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।


इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट में कुल 67 अभ्यर्थियों ने पहला स्थान हासिल किया है। इन सभी 67 छात्र-छात्राओं को 720 में 720 अंक मिले हैं। ये सभी छात्र हरियाणा के झज्जर के एक ही सेंटर के हैं। नतीजे सामने आने के बाद से ही इसे लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया और विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेराबंदी शुरू कर दी। सरकार की तरफ से किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिये जाने पर छात्रों ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।


तेलंगाना के रहने वाले अब्दुल्ला मोहम्मद फैज ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में परीक्षा को रद्द कर उसे फिर से आयोजित करने की मांग की गई है। साथ ही पूरे मामले की एसआईटी जांच और इसकी काउंसेलिंग रोकने की भी मांग की गई है। शीर्ष अदालत आज इस मामले की सुनवाई करेगा।