ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

NEET पेपर लीक मामला: बेऊर जेल से 13 आरोपी को साथ ले गई CBI की टीम, नीतीश, सिकंदर, अमित समेत सभी से होगी वन टू वन पूछताछ

13-Jul-2024 10:39 AM

By First Bihar

PATNA: देश के चर्चित नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पटना हाईकोर्ट से शुक्रवार को सभी 13 आरोपियों की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई शनिवार की सुबह बेऊर जेल पहुंची और सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए पटना स्थित अपने दफ्तर लेकर चली गई। सीबीआई दफ्तर में टीम के सदस्य सभी आरोपियों से वन टू वन पूछताछ करेंगे।


दरअसल, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार सभी 13 आरोपियों से पूछताछ करने के लिए सीबीआई ने हाई कोर्ट से 15 दिनों की रिमांग मांगी थी। जिसे कोर्ट ने शुक्रवार को स्वीकार कर लिया था। आरोपियों की 15 दिन की रिमांड मिलने के बाद शनिवार की सुबह सीबीआई की टीम बेऊर जेल पहुंची और सभी आरोपियों को बस से लेकर पटना स्थित सीबीआई दफ्तर ले गई।


सीबीआई को जिन 13 आरोपियों की रिमांड मिली है, उसमें नीतीश कुमार, अखिलेश कुमार, सिकंदर प्रसाज यादुवेंदु, आयुष कुमार उर्फ आयुष राज, बिट्टी कुमार, अमित आनंद, आशुतोष कुमार रोशन कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, अवधेश कुमार, शिवनंदन कुमार और रीना कुमारी शामिल हैं। सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ करेगी।


बीते गुरुवार को सीबीआई की गिरफ्त में आए रॉकी समेत अन्य आरोपियों से भी उनका आमना-सामना होगा। कुछ दिन पहले भी सीबीआई की टीम ने बेऊर जेल में पहुंचकर सभी आरोपियों से बारी-बारी से पूछताछ की थी। सभी आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई ने विशेष कोर्ट में आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट में जस्टिस संदीप कुमार की एकलपीठ ने सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई की और आरोपियों की 15 दिनों की रिमांड सीबीआई को दे दी थी।